फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी

Tue, 20 Feb 2018 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
वीरांगना को सम्मानित करते विदेश राज्यमंत्री सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने पिथौरागढ़ की धरती को वीरों की भूमि बताते हुए कहा कि कुमाऊं के वीर जवानों ने सरहद की रक्षा पूरी लगन और मेहनत से की है, जो आज भी कर रहे हैं। जनरल सिंह ने कुमाऊं रेजीमेंट की वीरता की सराहना करते हुए कहा कि ताकत, बल, शक्ति और देश सेवा का जोे जज्बा कुमाऊं रेजीमेंट है, वह किसी और में नहीं है। उन्होंने कहा पूर्व सैनिकों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में काम चल रहा है। सीमांत वसंतोत्सव के सैनिक सम्मेलन में पहुंचे विदेश राज्यमंत्री ने वीरनारियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सैन्य बहुल क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और पर्वतीय क्षेत्र से पलायन रोकने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। पलायन रोकने के लिए केंद्र सरकार ने कई योजनाएं संचालित की हैं। स्वरोजगार के जरिए आजीविका चलाई जा सकती है, इसके लिए लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। विदेश राज्यमंत्री सिंह ने पुष्पा देवी पत्नी नायक गोपाल सिंह, रेवती देवी पत्नी भगवान सिंह, जयंती देवी पत्नी नायक सूबेदार जोगा सिंह, कमलेंद्रमती जोशी पत्नी स्वर्गीय मेजर जीडी जोशी समेत कई वीरांगनाओं को शाल ओढ़ाकर एवं समृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। कहा कि केंद्र सरकार पूर्व सैनिकों, शहीद परिवारों की हर समस्या का समाधान करेगी।

सैनिक सम्मेलन में कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कुमाऊं को वीरों की भूमि बताते हुए कहा कि देश की सेना में कुमाऊं के योगदान को कोई भुला नहीं सकता। इस दौरान उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत, डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल, राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत, सहकारी बैंक के निदेशक हयात सिंह माहरा, सीमांत सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष कैलाश थपलियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, वसंतोत्सव के संयोजक राकेश देवलाल, उपाध्यक्ष ललित पंत, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट, पूर्व सैन्य अधिकारी और सैनिक, उनके परिजन मौजूद थे। इससे पहले 1.30 बजे प्रदेश सरकार के विमान से नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंचे विदेश राज्यमंत्री की मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने अगवानी की। मंत्री 3.50 बजे हवाई पट्टी से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें