फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पूर्व सैनिक संगठन शिविर में प्रदर्शित करेगा स्थानीय उत्पाद

Wed, 07 Feb 2024 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिथौरागढ़। नौ फरवरी को सैन्य क्षेत्र में आयोजित पूर्व सैनिक कल्याण शिविर में पिथौरागढ़ का पूर्व सैनिक संगठन भी स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएगा। इनमें स्थानीय कृषि उत्पाद, धूप आदि शामिल रहेंगे।
विज्ञापन


पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट ने बताया कि पिथौरागढ़ में कई पूर्व सैनिक स्वरोजगार कर रहे हैं। स्वरोजगार और उनके प्रयासों को प्रदर्शित करने के लिए पूर्व सैनिकों की रैली में इन उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य पूर्व सैनिकों को स्वरोजगार के प्रति जागरूक कर रोजगार को बढ़ावा देना और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों तक पूर्व सैनिकों के प्रयासों को पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि सेना की ओर से उनके स्टाल को स्वीकृति मिल गई है। बताया कि कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे पूर्व सैनिक कै.जोगा सिंह इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। इनमें धूप, अगरबत्ती, दीये, दालें, गुलाबजल आदि उत्पाद शामिल रहेंगे। पूर्व सैनिक संगठन के रमेश सिंह महर, लक्ष्मण सिंह देउपा, दिवाकर सिंह, दीवान सिंह सेना मेडल, नवीन गिरी, राजेंद्र जोशी आदि ने जिले के सभी पूर्व सैनिकों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें