फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कड़ाके की ठंड में धरने पर डटे रहे पूर्व सैनिक

Sun, 01 Feb 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट करने के विरोध में पूर्व सैनिकों का धरना छठे दिन भी जारी रहा। पूर्व सैनिक कड़ाके की ठंड में भी धरने पर डटे रहे। उन्होंने कहा कि बटालियन शिफ्ट करने का निर्णय वापस लेने तक वे पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने रविवार को कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट करना प्रदेश की जनता के साथ ही उनके हित में सही नहीं है। इससे जिले के साथ ही प्रदेश के पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ पूर्व सैनिकों से रोजगार छिन जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने का निर्णय वापस नहीं लिया जाता वे पीछे नहीं हटेंगे। वहां संगठन के जिलाध्यक्ष मयूख भट्ट, भूपेंद्र सिंह कठायत, प्रमिला बोहरा, दीपा जोशी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें