फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण मित्रों को भूमि आवंटित करने के आदेश

Fri, 19 Jun 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य पर्यावरण मित्र आयोग के उपाध्यक्ष एके सिकंदर पंवार ने अधिकारियों को पर्यावरण मित्रों (सफाई कर्मी) की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करने के आदेश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी को पर्यावरण मित्रों के लिए शहर के निकट भूमि आवंटित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला भ्रमण पर आए एके सिकंदर ने यहां अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि पर्यावरण मित्रों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए। पर्यावरण मित्रों को सालों से निवास करने के बाद भी स्थायी, जाति आदि प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो रहे हैं। उन्होंने पालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी से पर्यावरण मित्रों के वेतन, पेंशन, एरियर के लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने को कहा। जल संस्थान को पर्यावरण मित्रों की बस्ती में नियमित पानी देने और लोनिवि को कालोनियों की मरम्मत करने के आदेश दिए।
जिलाधिकारी सुशील कुमार ने पर्यावरण मित्रों के लिए भूमि का चयन जल्द करने की बात कही। पालिका में अस्थायी और संविदा कर्मियों के नियमितीकरण की कार्रवाई चल रही है। बैठक में एसडीएम अनुराग आर्या, मुख्य चिकित्साधिकारी डीके श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्याम लाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र लुंठी, रेवती जोशी, सभासद विक्की वाल्मीकि, पर्यावरण मित्र संगठन के कल्लू राम, दर्शन लाल, प्रकाश लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें