फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु जी ने पी और छात्रों की पिटाई की

Fri, 19 Jun 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल के बैतड़ी जिले के तल्लास्वराड़ क्षेत्र के अंतर्गत उदयदेव गांव में स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नशे में धुत एक शिक्षक ने कक्षा आठ और नौ के छात्रों की जमकर पिटाई कर दी। आक्रोशित छात्रों ने विद्यालय में तालाबंदी कर दी। छात्रों के आक्रोश को देखते हुए प्रधानाचार्य रमेश ओझा ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिख दिया है। छात्रों का आरोप है कि शिक्षक दामोदर नशे में धुत होकर विद्यालय आए थे और उन्होंने छात्रों को पीटना शुरू कर दिया। छात्रों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें