मुनस्यारी में एसटी आयोग के उपाध्यक्ष गणेश मर्तोलिया दरकोट-नमजला सड़क का निरीक्षण करते हुए।
- फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। एसटी आयोग के उपाध्यक्ष गणेश मर्तोलिया ने दरकोट-नमजला सड़क का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में कई अनियमितताएं पाए जाने पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को फटकार लगाई।
सोमवार को एसटी आयोग उपाध्यक्ष मर्तोलिया ने एसडीएम, अभय प्रताप सिंह, लोनिवि अधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ सड़क निर्माण कार्य की जांच की तो वहां तमाम खामियां मिलीं। उन्होंने बताया निर्माण में बिना अनुमति के एस बैंड डाले गए हैं। ठेकेदार को 9 लाख के सलेक्शन बांड देने में भी अनियमितताएं बरती गई हैं।
मर्तोलिया ने मानकों को ताख पर रखकर कार्य कराने पर लोनिवि के अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी। बता दें कि 75 लाख की लागत से बन रही यह सड़क वर्ष 2018 की आपदा के बाद से बंद है।