विश्वेसरैया के चित्र पर माल्यार्पण करते अभियंता
- फोटो : अमर उजाला
इंजीनियर्स डे पर जिला मुख्यालय में विभिन्न कार्यक्रम हुए। इंजीनियरों ने टकाना स्थित संगठन के भवन में एकत्र होकर सुबह भारतीय विकास के जनक और भारत रत्न डा. मोक्षगुंडम विश्वेसरैया के चित्र पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने कहा कि विश्वेसरैया ने देश के नवनिर्माण में बड़ा योगदान दिया था। इस मौके पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के संस्थापक सदस्य रामकिशोर दत्त को भी याद किया।
इस मौके पर हुई गोष्ठी में इंजीनियर विशन लाल, आरके वर्मा, एनसी जोशी, एएन जुकरिया, बीएस कोरंगा, नागेंद्र बहादुर आदि ने विचार रखे। इंजीनियर रिचा भट्ट ने विश्वेसरैया की कार्यशैली पर रोशनी डाली, जबकि प्रदीप नेगी और आरके दत्त ने विश्वेसरैया की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पीसी जोशी, डीसी जोशी, एमपीएस डोबाल, केके जोशी, अनिल रावत आदि थे। बाद में इंजीनियरों ने रक्तदान किया और शाम के सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले के डीडीहाट, अस्कोट, धारचूला, बेड़ीनाग में भी इंजीनियर्स डे धूमधाम से मनाया गया।