फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शवों को भी कराना पड़ रहा 45 किमी का अतिरिक्त सफर

Thu, 15 Sep 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
कालीविनायक-बरसायत सड़क के यह हैं हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कालीविनायक-हजेती-बरसायत मोटर मार्ग के खस्ताहाल से लोग परेशान हो गए हैं। इस मार्ग में चार किलोमीटर तक सड़क की दशा इतनी खराब है कि स्थानीय लोगों को शवयात्रा की भी 45 किलोमीटर अतिरिक्त परिक्रमा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


22 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर थर्प, बुडेरा, बाफिला, जाबुकाथल, कालासीला, बरसायत, हतवाल गांव आदि गांवों की हजारों की आबादी जुड़ी है, लेकिन सड़क के हाल यह है कि जगह-जगह स्कबर टूटने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। हतवाल गांव से हजेती तक 4 किलोमीटर कच्ची सड़क का बरसात में नामोनिशान नहीं रहता है। इस कारण लोगों को थल या जिला मुख्यालय जाने के लिए बेड़ीनाग के रास्ते 45 किलोमीटर की अतिरिक्त परिक्रमा करनी पड़ती है। शवयात्रा के दौरान भी आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को वाहनों के अतिरिक्त भुगतान का दंड झेलना पड़ता है।

थल शवदाह के लिए जाने के लिए लोगों को बेड़ीनाग का रूट पकड़ना पड़ता है। ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष चारू पंत ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को बार-बार कहने पर भी असर नहीं हो रहा है। अब लोगों ने आंदोलन की धमकी दी है। दूसरी तरफ लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार का कहना है कि सड़क पर वाहन चलने योग्य बनाया गया है। बरसात से सड़क को हुए नुकसान का आगणन तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें