फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चौकोड़ी और बेड़ीनाग में चाय बागान की भूमि से हटेगा अतिक्रमण, सरकार के अधीन होगी जमीन

Tue, 04 Aug 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। चौकोड़ी और बेड़ीनाग चाय बागान की भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने की प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन का मानना है कि जिस उद्देश्य से यह सरकारी भूमि आवंटित की गई है उसका दुरुपयोग कर अतिक्रमण किया गया है। अब अतिक्रमण हटाकर यह जमीन सरकार के अधीन की जाएगी।
विज्ञापन

एडीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि चौकोड़ी और बेड़ीनाग में जमीन चाय बागान के प्रोत्साहन एवं रोजगार सृजन के उद्देश्य से आवंटित की गई है जो भूमि बंदोबस्ती अभिलेखों में दर्ज है। इस भूमि का राज्य सरकार की पूर्व अनुमति के बिना क्रय-विक्रय नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि उक्त भूमि का अवैध क्रय और विक्रय होने से उद्देश्य प्रभावित हुआ है। इस जमीन में अवैध निर्माण भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2007 से इस भूमि के क्रय और विक्रय और रजिस्ट्री पर रोक है। न्यायालय ने भी इस फैसले पर प्रतिवादियों को राहत नहीं दी है। उन्होंने कहा कि अब इस जमीन की जांच होगी। अतिक्रमण हटाकर इसे सरकार के अधीन किया जाएगा।
जनहित और विकास कार्यों के लिए भूमि होगी उपलब्ध
एडीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि बेड़ीनाग, चौकोड़ी के साथ ही जिले में सरकारी भूमि पर अतिक्रण हटाकर इसे सरकार के अधीन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में यह भूमि जनहित और विकास कार्यों के लिए उपलब्ध होगी। इस अभियान से सरकारी भूमि का दुरुपयोग, अवैध खरीद-फरोख्त और अतिक्रमण पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें