फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में सड़कों पर उतरे कर्मचारी

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पदोन्नति के विरोध में रैली निकालते कर्मचारी और अन्य लोग। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने पदोन्नति में लगी रोक हटाने और आरक्षण पर रोक लगाने की मांग को कर्मचारियों ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। सैकड़ों कर्मचारियों ने टकाना से नगरपालिका पिथौरागढ़ स्थित रामलीला मैदान तक और चंपावत जिला मुख्यालय में नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन से जुड़े सभी कर्मचारी टकाना स्थित अधिसूचित धरना स्थल पर एकत्र हुए। इसके बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में रैली निकाली गई। यह रैली गुप्ता तिराहा, केएमओयू स्टेशन, नया बाजार, गांधी चौक, सिमलगैर बाजार होते हुए नगरपालिका स्थित रामलीला मैदान पहुंची। यहां पर सभा का आयोजन किया गया। महामंत्री विजेंद्र लुंठी ने कहा कि पदोन्नति में लगी रोक के कारण सामान्य -ओबीसी वर्ग के कर्मचारी और शिक्षक सेेवानिवृत्त होने को मजबूर हैं। पिथौरागढ़ में हुई सभा में एमसी जोशी, कैलाश पंत, प्रवीण डीनिया, महेश भट्ट, घनश्याम जोशी, केएस अधिकारी, एमपीएस डोबाल, पीके जोशी, डा.हरीश पंत, दिनेश उपाध्याय, प्रतिभा बोहरा, शिल्पा खड़ायत, गोदावरी कापड़ी, पीसी जोशी, केसी जोशी, आरएस अधिकारी, ललित साह, डा.भगवती पाल, पीएल वर्मा, सुशील पंत, कमलेश जोशी, विक्रम रौतेला, प्रेम सिंह मेहता, विनीता भट्ट, एसपी पंत, प्रकाश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें