फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी-घोड़ा पालकी, जै कन्हैया लाल की

विज्ञापन
बेड़ीनाग मल्लिकार्जुन स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजे धजे बच्चे। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने दिन भर उपवास रखा। रात को पंजरी का भोग लगा भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना, भजन कीर्तन के बाद उपवास तोड़ा गया। डीडीहाट, अस्कोट, भागीचौरा, कनालीछीना, जौलजीबी, थल में जन्माष्टमी धूम रही।
विज्ञापन

सोरवैली स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चे राधा-कृष्ण का रूप धरकर आए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही मेहंदी और भाषण प्रतियोगिताएं भी की गई। विद्यालय की निदेशक उमा पाठक ने आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य लीला जोशी सहित सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
झूलाघाट में कस्बे में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर देर शाम भक्तों ने राधा-कृष्ण के डोले को सजा कर घुमाया। रात 12 बजे तक महेशानी मंदिर में भक्तों ने भजन-कीर्तन किए। डोले के साथ डब्बू कलखुड़िया, कमलेश भट्ट, राहुल, विमल, निमिष जोशी, नीरज चंद, ललित भट्ट, अमित पंगरिया, ईश्वर जोशी, महेश भट्ट, कौशल पंगरिया, योगेश, चंद्री चंद, हरी रावल, हेमंत पंगरिया, प्रकाश शर्मा, सदानंद भट्ट, हरीश भट्ट, शेरी चंद, प्रकाश चंद, राजेश भट्ट, खीमानंद भट्ट, दशरथ खड़ायत, कैलाश भट्ट, नैन सिंह खड़ायत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेड़ीनाग में मल्लिकार्जुन स्कूल उडियारी बैंड में बच्चों द्वारा भगवान श्री कृष्ण और राधा की आकर्षक झांकी निकाली गई। इस मौके पर दही हांडी और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य भरत सिंह रावत ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों का मानसिक विकास होता है। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य गोकुल महरा, देवेंद्र कार्की, मनीष पाठक समेत अभिभावक भी मौजूद रहे।
गंगोलीहाट में ग्राम कनारा में मां भगवती मित्र मंडल द्वारा जन्मास्टमी के पावन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सरपंच त्रिलोक सिंह, पुष्कर सिंह, ठाकुर सिंह, राम सिंह, भीम सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रमों का शुभारंभ कराया। बद्रीनाथ मंदिर के पुजारी किशोर सिंह ने भगवान बद्रीनाथ से ग्रामवासियों के कल्याण की कामना की। कार्यक्रम अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह भंडारी और महासचिव महिपाल ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार जताया।

गणाई में जन्माष्टमी पर्व पर झांकी निकालते स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें