फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बैतड़ी में चुनावी हिंसा, झड़प में तीन घायल, पांच गिरफ्तार

Fri, 27 Feb 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी में चुनाव प्रचार के दौरान दो राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। नेपाल प्रहरी ने मामले में पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


यह झड़प एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी पार्टी (एमाले) और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के समर्थकों के बीच हुई। आगामी पांच मार्च को नेपाल में प्रतिनिधि सभा का चुनाव होना है, जिसके लिए प्रचार अपने चरम पर है। जिला प्रहरी कार्यालय के प्रवक्ता निरीक्षक सूरज सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों में एमाले के दो और आरएसपी का एक कार्यकर्ता शामिल है। गिरफ्तार किए गए पांचों कार्यकर्ता घटना में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें