फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री चुफाल को थल और अस्कोट में हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन
थल में पेयजल मंत्री चुफाल का स्वागत करते कार्यकर्ता और स्थानीय लोग। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
थल/अस्कोट (पिथौरागढ़)। भाजपा मंडल थल के कार्यकर्ताओं ने पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल का ढोल, नगाड़ों से स्वागत किया।
विज्ञापन

रविवार को थल पहुंचे कैबिनेट मंत्री चुफाल को रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दिनेश चंद्र पाठक समेत कई लोगों ने फूलमालाएं पहनाईं। पेट्रोल पंप से पैदल पौराणिक बालेश्वर महादेव मंदिर तक जाकर शिवलिंग के दर्शन किए।
इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा तीन महीने के भीतर पेयजल संकट दूर किया जाएगा। रामगंगा से इसी माह डीडीहाट तक पानी पहुंचा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व प्रमुख हरेंद्र चुफाल, तेन सिंह चुफाल, ज्येष्ठ उपप्रमुख सुरेंद्र सिंह पांगती, भगवान सिंह देउपा, कमल कन्याल, चिंतामणि जोशी, दीपक चुफाल, ऋतुराज सेमटी, महिराज भैसोड़ा, भानु सत्याल आदि थे।
विज्ञापन

अस्कोट पहुंचने पर राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी के नेतृत्व में शिक्षकों ने मंत्री चुफाल का स्वागत किया। शिक्षकों ने उनसे शिक्षा और शिक्षक हित से जुड़े मसलों पर सहयोग और समर्थन का अनुरोध किया।
जिले के सभी विद्यालयों में पेयजल दिलाने की भी उम्मीद जताई। इनमें सीबीएस कन्याल, किशोर शाह, बलवंत कन्याल, वीरेंद्र कन्याल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें