फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: शताब्दी ट्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग की हुई शिनाख्त

Mon, 16 Feb 2026 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कालका से दिल्ली जा रही शताब्दी ट्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग की शिनाख्त उत्तराखंड के पिथौरागढ़ एवं हाल पंचम नगर निवासी हरी सिंह की रूप में हुई है। हादसा शनिवार सुबह 10:35 बजे रोहतक रोड आरओबी के पास हुआ था।
विज्ञापन

ट्रेन के लोको पायलट संतोष कुमार से सूचना मिलने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर शिनाख्त में लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। बुजुर्ग के बारे में सूचना मिलने पर परिजन जीआरपी थाने में पहुंचे।
हरी सिंह के बेटे देव ने अपने पिता की पहचान जांच अधिकारी विकास कुमार को बताई। उन्होंने बताया कि वह रोजाना की तरह शनिवार सुबह घर से घूमने के लिए निकले थे लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटे। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें