फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोविड संक्रमण के चलते फीकी रही ईद

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/धारचूला। जिले कोविड संक्रमण के चलते मीठी ईद का पर्व फीका रहा। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घर में ही ईद की नमाज कर कोविड संक्रमण के खात्मे के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन

ईदगाह टकाना में शुक्रवार को मीठी ईद की नमाज सुरक्षित दूरी तक तह अदा की गई। काजी ए शहर इमाम मुफ्ती इरशाद हुसैन ने नमाज अदा कराई। मुतवल्ली मीर अख्तर अली ने सहयोग के लिए प्रशासन का आभार जताया।
शिया समुदाय ने अंजुमन हैदरी खान कॉलोनी खड़कोट में यूसुफ खान के नेतृत्व में मौलाना लियाकत अली ने नमाज अदा कराई। विश्व शांति के साथ ही देश में कोरोना संक्रमण के खात्मे को दुआ की गई।
विज्ञापन

बड़े, बच्चों और महिलाओं ने घर ही नमाज अदा कर दुआएं मांगीं। इस दौरान इब्राहिम खान, इमरान आदि रहे। धारचूला में कोरोना कर्फ्यू के बीच ईद के त्योहार पर जामा मस्जिद में छह लोगों ने ईद की नमाज अदा की।
शहर इमाम जावेद अहमद ने बताया कि सभी नमाजियों ने घर में ही नमाज पढ़ी। सदर जामा मस्जिद दिलशाद अहमद ने कहा कि इबादत कर नमाजियों ने देश, दुनिया से कोरोना के खात्मे की दुआ की। इस दौरान संरक्षक नदीम परवेज, अहमद नमान, जिशान अहमद ने मस्जिद में नमाज अदा की।
सादगी के साथ मनाई ईद उल फितर
चंपावत। जिले में ईद उल फितर बेहद सादगी के साथ मनाया गया। कोतवाल धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। लोहाघाट नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने कोविड नियमों का पालन कर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
इस दौरान सीमित लोगों ने कोलीढेक मस्जिद और लोहाघाट मदरसे में नमाज अदा की। शुक्रवार को लोहाघाट स्टेशन बाजार स्थित मदरसे में हाफिज जिलाउल मुस्तफा और कोलीढेक में मौलवी शाकिर रजा ने नमाज अदा कराई। एसओ मनीष खत्री के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों ही स्थानों में जाकर लोगों को कोविड नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें