फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्लास के साथ मनाई गई ईद

Mon, 26 Jun 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़/डीडीहाट/बेड़ीनाग।
विज्ञापन
ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जनपद में ईद का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर लोगों एक दूसरे के घर जाकर ईद की बधाई दी। ईद की नमाज के बाद घरों में दावतों और मिलने जुलने का दौर चला। जिला मुख्यालय में टकाना स्थित ईदगाह और मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई और देश के अमन, तरक्की की दुआ मांगी गई। ईदगाह में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। मौलान अब्दुल हफीज ने ईद की नमाज अदा कराई। उन्होंने मुल्क के अमन और चैन की दुआ मांगते हुए लोगों से आपस में मिलजुलकर और भाईचारे के साथ रहने की गुजारिश की।
विज्ञापन


मस्जिद में हाफिज शहजाद ने ईद की नमाज कराई। दोनों स्थानों पर हजारों की संख्या में नमाजी मौजूद रहे। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस का पर्याप्त बंदोबस्त किया गया। बाद में घरों में सिवई और मिठाई बांटने का कार्यक्रम हुआ।
डीडीहाट में सामूहिक रूप से ईद की नमाज हुई। बड़ी संख्या में मुस्लिम नमाज के समय एकत्र हुए। थल में सलीम अहमद के आवास पर नमाज हुई।

अन्य धर्मों के लोगों ने भी ईद की बधाई दी। बेड़ीनाग में हाफिज जमील ने नमाज कराई। इस मौके पर शफी अहमद, हाफिज रिजवान, नवाब हुसैन, अजीम सिद्दीकी, अबसर हुसैन, हफीज अहमद, रहीश अहमद, मुख्तार अहमद आदि मौजूद रहे। धारचूला और जौलजीबी में भी ईद की नमाज हुई और दिनभर एक दूसरे को मुबारकबाद देने का क्रम जारी रहा। छोटे बच्चों में ईद को लेकर ज्यादा उत्साह देखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें