फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गांधी चौक पर फूंका जल संस्थान का पुतला

Mon, 17 Jun 2024 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जल संस्थान के खिलाफ चल रहे आंदोलन को विभिन्न संगठनों का समर्थन मिल रहा है। सोमवार को फड़ व्यवसायियों ने आंदोलन के समर्थन में धरना दिया। इस दौरान जल संस्थान का पुतला फूंका गया। पुतला दहन करने वालों में जाग उठा पहाड़ के संयोजक गोपू महर, सपना देवी, अनीता, ममता, आशा, नंदी देवी, मनीषा, आशा, लक्ष्मण कुमार, हेम चंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

जल संस्थान के बिलों का बहिष्कार करेंगे उपभोक्ता

पिथौरागढ़। जल संस्थान के खिलाफ गांधी चौक में जाग उठा पहाड़ के आह्वान पर आंदोलन छठे दिन भी जारी रहा। इस दौरान संयुक्त संघर्ष समिति ने कहा कि जल संस्थान नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। इसलिए उसकी ओर से भेजे गए बिलों का बहिष्कार किया जाएगा।
संयोजक गोपू महर ने कहा कि 19 जून 10 बजे रामलीला मैदान से जिलाधिकारी कार्यालय तक विशाल रैली निकाली जाएगी। इस मौके पर बार संघ, व्यापार संघ, छात्र संघ, जाग उठा पहाड़, ग्राम प्रधान संगठन, सस्ता गल्ला विक्रेता संगठन, सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी, पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति, गुरिल्ला संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें