फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में हुआ रावण परिवार के पुतलों का दहन

Sun, 13 Oct 2024 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में धूं-धूं कर जलते रावण परिवार के पुतले। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। श्री रामलीला प्रबंधकारिणी समिति की ओर से आयोजित मंचन के दसवें दिन देर रात रावण परिवार के पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंचन की शुरूआत कुंभकर्ण को निद्रा से उठाने से होती है। कुंभकर्ण रावण से आज्ञा लेकर युद्ध को जाता है। कुंभकर्ण के वध का समाचार मिलते ही रावण मेघनाथ को युद्ध के लिए भेजता है। लक्ष्मण के हाथों मेघनाथ का वध, सुलोचना का सती होना, रावण का महादेव की आराधना करने और रणभूमि में रावण वध का मंचन किया गया। सीता की अग्नि परीक्षा के बाद रावण, अहिरावण, मेघनाथ, कुंभकर्ण के पुतलों का आतिशबाजी के बीच दहन किया गया। सुलोचना जगदीश डसीला, रावण कविंद्र साह, मेघनाथ कनिष्क राणा, कुंभकर्ण की भूमिका राजेंद्र लाल वर्मा ने निभाई। उधर, विषाड़ गांव में दूसरे दिन विश्वामित्र-दशरथ संवाद से ताड़का वध, अहिल्या तारण, सीता का गौरी पूजन तक के दृश्यों का मंचन किया गया। यहां रमेश चंद्र भट्ट, चंद्रशेखर भट्ट, मुकेश भट्ट, अनिल रावल, श्याम सिंह मेहता समेत दर्शक मौजूद रहे।
बाक्स
डीडीहाट में हुआ राम का राज्याभिषेक
डीडीहाट। राम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन हो गया है। दसवें दिन की लीला का मंचन रावण का अहिरावण को बुलाना, अहिरावण का राम लक्ष्मण को सम्मोहित कर पाताल लोक ले जाना, हनुमान का पाताल लोक पहुंच अहिरावण को मारना, युद्ध में राम के हाथों रावण का मारा जाना, सीता की अग्नि परीक्षा, विभीषण को लंका का राजा बनाना, राम का अयोध्या लौटकर राज्याभिषेक की लीला मंचन किया। नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष कमला चुफाल ने पात्रों को पुरस्कार बांटे। रविवार को हवन के साथ परायण और भंडारे का आयोजन किया गया। कमेटी के अध्यक्ष ललित भंडारी ने सभी का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें