फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एजुकेशन ऑन व्हील्स कार्यक्रम का शुभारंभ

Sat, 24 Feb 2024 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के वार्षिकोत्सव में एजुकेशन ऑन व्हील्स कार्यक्रम शुरू किया गया। जिलाधिकारी रीना जोशी ने संस्था के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संस्था की सपना और प्रेमा ने डीएम को बताया कि एजुकेशन ऑन व्हील्स कार्यक्रम ड्रॉप आउट बच्चों खासकर बालिकाओं के लिए वरदान साबित होगा।
विज्ञापन

बताया कि नेपाल, बिहार और अन्य जिलों से आए मजदूरों के बच्चे शिक्षा से वंचित रहते हैं। इसे देखते हुए यह कार्यक्रम को तय किया गया है। बताया कि नौ साल पूरी कर चुकी संस्था बालश्रम, बाल भिक्षा और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। इस वर्ष संस्था वंचित बच्चों को उनके घर या स्थानों में जाकर शिक्षा से जोड़ने का कार्य करेगी। डीएम ने संस्था की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष अजय ओली, सचिव प्रेमा सुतेरी, गिरीश चंद्र, जगज्योति जोशी, जानकी बोरा, अनिता कापड़ी, दीपा जुकरिया, पूर्णिमा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें