फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कांपी धरती: पिथौरागढ़ में महसूस हुए 3.7 तीव्रता के भूकंप के झटके, कहीं कोई नुकसान नहीं

Sun, 25 Oct 2026 01:53 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
भूकंप के झटके - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड में आज फिर धरती डोली। पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, दोपहर 12:51 बजे 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ में ही जमीन से 11 किसी अंदर रहा।

विज्ञापन


 

उत्तराखंड संवेदनशील जोन-छह में शामिल

उत्तराखंड को भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील जोन-छह में शामिल किया गया है। इससे पहले राज्य के जिलों को जोन चार और पांच में विभाजित किया गया था। अब भारतीय मानक ब्यूरो ने डिजाइन भूकंपीय जोखिम संरचनाओं के भूकंपरोधी डिजाइन के मानदंड रीति संहिता-2025 में नया भूकंपीय क्षेत्रीकरण मानचित्र जारी किया है। इसमें उत्तराखंड समेत अन्य हिमालीय राज्यों को भी भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील जोन छह में रखा गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इससे पूरे राज्य में निर्माण कार्यों के लिए लोगों को अधिक सजग होना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें