फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर मतदाता को वोटर पर्ची मिलेगी

Thu, 09 Feb 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में बीएलओ को वोटर पर्ची वितरण की जानकारी देते डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
15 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले हर मतदाता को वोटर पर्ची मिल जाएगी। यह काम बूथ लेबल अफसर (बीएलओ) को सौंपा गया है। बृहस्पतिवार को डिग्री कॉलेज मैदान में बीएलओ को वोटर पर्ची वितरण की जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि वोटर पर्ची में मतदाता का नाम, वोटर लिस्ट का क्रमांक, मतदान केंद्र का नाम अंकित रहेगा। मतदान केंद्र में जाकर वोटर को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर बीएलओ अपने रिटर्निंग अफसर से यह वोटर पर्ची प्राप्त करेगा और कोशिश करेगा कि एक दिन में अधिक से अधिक लोगों को यह मिल जाए। 14 फरवरी की शाम तक हर मतदाता को वोटर पर्ची मिल जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता इसी पर्ची को लेकर मतदान केंद्र में जाएगा और वोट डालेगा। 

मतदाता सूची सही तरीके से तैयार
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने दावा किया कि जिले की मतदाता सूची एकदम सही तरीके से तैयार की गई है। इस बार किसी भी मतदाता की तरफ से अब तक यह शिकायत नहीं की गई है कि उसका नाम सूची में दर्ज नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को तैयार करते समय पूरी सावधानी बरती गई और उसमें त्रुटियों की कोई गुंजाइश नहीं रखी गई।
विज्ञापन


दिव्यांग वोटरों की मदद की जाएगी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि हर मतदान केंद्र में बीएलओ दिव्यांग, बुजुर्ग मतदाताओं की पूरी मदद करेंगे। इसके अलावा उस क्षेत्र के जागरूक लोगों की भी इसमें मदद ली जाएगी। जिन मतदान केंद्रों पर पिछले चुनाव में वोटिंग का प्रतिशत कम रहा था, उनमें इस बार सेक्टर मजिस्ट्रेट को मतदान प्रतिशत बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है।

वनरावतों के लिए खास इंतजाम
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि आदम जनजाति वनरावत वोटरों को मतदान केंद्र तक ले जाने के लिए इस बार खास इंतजाम रहेंगे। बाकायदा एक नोडल अधिकारी की तैनाती की गई है। वह वनरावत वोटरों को मतदान के लिए प्रेरित करेगा। निर्वाचन कार्यालय इस बार मतदाता जागरूकता पर खास ध्यान दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें