फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा मार्ग के बंद होने से सीमांत के गांवों मे गहराने लगा खाद्यान्न संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिछले छह दिन से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद होने से प्रवास पर जा रहे सीमांत के लोगों के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के बंद होने से सीमांत के गांवों में राशन के साथ-साथ अन्य जरूरी चीजों की भी किल्लत होने लगी है। लोगों ने शीघ्र सड़क को खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

नौ जून को शांति वन के पास पहाड़ी दरकने से घट्टाबगड़-लिपूलेख (कैलाश मानसरोवर)सड़क पर भारी मलबा आ गया था। बीआरओ ने सड़क खोलने के लिए मशीन और मजदूर लगाए हैं। पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थरों के कारण सड़क खोलने में बीआरओ को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के बंद होने के बाद भारतीय सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अग्रिम चौकियों तक सामान पहुंचाने में खासी दिक्कतें हो रही है। भारत-चीन व्यापार समिति के उपाध्यक्ष दिनेश गुंज्याल का कहना है कि सड़क के बंद होने से व्यास घाटी के सात गांव गुंजी, नाभी, बूंदी, नपलच्यू, कुटी, गर्ब्यांग, गर्बाधार गांव में पूजा के लिए भेजा जा रहा सामान नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने बताया कि इन गांवों में खाद्यान्न संकट भी गहराने लगा है। इसके अलावा मसूरी-कांडा होकरा सड़क भारी बारिश के कारण बंद चल रही है। बांसबगड़-गूंठी सड़क छोटे वाहनों के लिए खुल गई है, लेकिन इस सड़क पर अभी बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है।
मुनस्यारी में हुई 14.4एमएम बारिश
पिथौरागढ़। सीमांत मुनस्यारी के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई। रविवार को मुनस्यारी में 14.4 एमएम बारिश हुई। भारी बारिश के कारण नदियों और गाड़ गधेरों का जल स्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से नदियों के किनारे नहीं जाने की अपील की है। पिथौरागढ़-घाट सड़क में भी चुपकोट बैंड में पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने का भय बना हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें