फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुमती में लगातार खनन से कई पेड़ तहस-नहस

Thu, 06 Jun 2019 10:55 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन धारचूला(पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
धारचूला के खुमती में सड़क किनारे रखा मलबा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कालिका से खुमती जाने वाली सड़क में जगह-जगह डंपिंग जोन बनाए जाने से युवाओं में आक्रोश पनप गया है। उनका कहना है कि एक ओर पर्यावरण संरक्षण का नारा दिया जा रहा है, लेकिन दूसरी ओर उनके हरे-भरे जंगल को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। 
विज्ञापन


खुमती के युवक मंगल दल की ओर से उप जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में युवा किशोर, खड़कू, हरीश सिंह आदि ने कहा है कि ठेकेदार की ओर से वन पंचायत की भूमि में अवैध खनन किया जा रहा है। युमंद के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने एसडीएम को बताया कि उनकी टीम लगातार कार्य पर निगरानी रख रही है। मौके पर श्रमिकों से अवैध खनन कराया जा रहा है। उन्होंने गांव के सरपंच और ठेकेदार के बीच भी मिली भगत का आरोप लगाया है। इस मौके पर राहुल सिंह, मोहन सिंह, जीवन, दिनेश, किशोर समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें