फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: प्राध्यापक के अभाव में बीएससी पीसीएम के छात्रों की पढ़ाई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। राजकीय पीजी कॉलेज चंपावत में गणित विषय के प्राध्यापक का पद पिछले दो साल से रिक्त चल रहा है। इसके चलते बीएससी पीसीएम (भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित) में अध्ययनरत 64 छात्र-छात्राओं की गणित विषय की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कक्षाएं संचालित नहीं होने से विद्यार्थी परीक्षा और भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अधीन संचालित चंपावत कैंपस में वर्तमान में करीब 1300 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इनमें बीएससी प्रथम, द्वितीय और तृतीय सेमेस्टर के लगभग 150 विद्यार्थी शामिल हैं। बीएससी पीसीएम के 64 विद्यार्थियों को गणित पढ़ाने के लिए कैंपस के गणित विभाग में प्राध्यापक का एक पद स्वीकृत है लेकिन यह पद लंबे समय से खाली है।
दिसंबर माह तक कैंपस में तैनात भौतिकी विषय के प्राध्यापक को गणित पढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन इसके बाद से गणित विषय की कक्षाएं पूरी तरह ठप हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि लंबे समय से शिक्षक नहीं होने के कारण उनकी पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द गणित के प्राध्यापक की नियुक्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन


गेस्ट फैकल्टी के भरोसे 1300 विद्यार्थियों की पढ़ाई
चंपावत कैंपस में स्थायी प्राध्यापकों की तैनाती नहीं होने से करीब 1300 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई गेस्ट फैकल्टी के सहारे चल रही है। वहीं कैंपस में स्थायी निदेशक की नियुक्ति भी नहीं हुई है। वर्तमान में अल्मोड़ा परिसर के निदेशक को चंपावत कैंपस का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इससे शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं।
.....
कैंपस में रिक्त प्राध्यापकों के पदों को भरने के लिए विश्वविद्यालय के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। प्राध्यापकों की नियुक्ति शासन स्तर से होती है। शासन से पदों पर तैनाती किए जाने के बाद ही कैंपस में प्राध्यापकों की नियुक्ति संभव है।
विज्ञापन

-डॉ. सिमरन, प्रभारी निदेशक, चंपावत कैंपस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें