फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: शराब के नशे में बस चलाने वाला ड्राइवर गिरफ्तार

Thu, 30 Nov 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। शराब के नशे में बस चलाकर पांच यात्रियों की जान खतरे में डालने वाले रोडवेज चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ एमवी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। बागेश्वर डिपो की बस बृहस्पतिवार को मुनस्यारी से दिल्ली की ओर जा रही थी।
विज्ञापन

थल पुलिस ने संदेह होने पर बस को रोककर चेक किया। इस दौरान वाहन चालक राजेश टम्टा निवासी खरे उडेरखानी झिरौली शराब के नशे में दिखा। पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच कराई। इसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रोडवेज बस को सीज कर दिया है। बस में सवार यात्री दूसरे वाहन से गंतव्य को रवाना हुए। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। संदेह होने पर उन्होंने वाहन चालकों की एल्कोमीटर से भी जांच करने के निर्देश भी दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें