फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम कानूनों को कमजोर करने के विरोध में दवा प्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के गांधी चौक में प्रदर्शन करते दवा प्रतिनिधि। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के दवा प्रतिनिधि संगठन ने जिला मुख्यालय में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर श्रम कानूनों को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए सांकेतिक धरना दिया और श्रमिकों के लिए काम के न्यूनतम घंटे एवं वेतनमान लागू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

रविवार को दवा प्रतिनिधि संघ के अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में गांधी चौक में हुए प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि आज श्रम कानूनों को कमजोर किया जा रहा है। उद्योगपति कोरोना के नाम पर नौकरियों और श्रमिकों के वेतन में कटौती कर रहे हैं। कई कंपनियां कर्मचारियों के तबादले कर रही हैं। इसके चलते श्रमिकों को नौकरी से हाथ धोना पड़ रहा है। कहा कि ऐसे उद्योगपतियों का लाइसेंस रद्द किया जाना चाहिए। उन्होंने श्रमिकों के लिए काम के घंटे और न्यूनतम वेतनमान लागू करने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई। संगठन के प्रदेश सचिव पीके मिश्रा ने कहा कि श्रमिकों का शोषण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कहा कि इन मांगों को लेकर आगामी 19 जनवरी को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर हड़ताल की जाएगी। वहां संगठन के कोषाध्यक्ष गंभीर भंडारी, संगठन उपाध्यक्ष जगदीश पांडेय, मनोज भंडारी, महेश भट्ट, कमल बम, हरेंद्र जोशी, ललित पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें