फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पाइपलाइन टूटने से मदकोट की पेयजल आपूर्ति ठप, पांच हजार लोग परेशान

Tue, 07 Jul 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। तहसील क्षेत्र के मदकोट में मुख्य पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। इससे क्षेत्र की करीब पांच हजार की आबादी को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांधीनगर-गुनाउडियार पेयजल योजना की मुख्य पाइपलाइन भूस्खलन के कारण टूट गई है। इसके चलते मदकोट क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को पेयजल के लिए करीब दो किलोमीटर दूर गोरी नदी से पानी ढोना पड़ रहा है।
ग्रामीण गोविंद सिंह धामी, हीरा सिंह, लक्ष्मण सिंह, आनंद सिंह, हेमा देवी, राधा देवी सहित अन्य लोगों ने जल संस्थान से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की शीघ्र मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन


गांधीनगर-गुनाउडियार पेयजल योजना आपदा से ध्वस्त हो गई है। जल्द लाइन ठीक कर पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। -विकास पांडे, कनिष्ठ अभियंता, जल संस्थान, मुनस्यारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें