फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ

Tue, 07 Jul 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)।राजकीय जूनियर हाईस्कूल फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र पुस्तकालय का शुभारंभ हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने प्रधान रेनू बगौली की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तकालय का उद्घाटन किया। प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता ने बताया कि यह पुस्तकालय जिला योजना के तहत बनाया गया है। इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं अध्ययन कर सकेंगे। यहां शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने और आपदा से ध्वस्त पुस्तकालय कक्ष की सुरक्षा दीवारों के पुनर्निर्माण का ज्ञापन भी दिया गया।
विज्ञापन

योगेश बगौली ने फोर्ती से कोलीढेक झील तक सीसी मार्ग और जूनियर स्कूल से सूतेड़ी वार्ड होते हुए पुनेठा वार्ड तक इंटरलॉकिंग टाइल मार्ग की मांग रखी। प्राथमिक विद्यालय प्रबंध समिति ने आठ कंप्यूटरों के लिए स्मार्ट रूम की मांग की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने डिजिटल लाइब्रेरी के लिए इन्वर्टर और दो सीसीटीवी कैमरे देने की घोषणा की। उन्होंने लाइब्रेरी की क्षतिग्रस्त दीवारों को बनवाने का आश्वासन भी दिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी ने लाइब्रेरी के एक साल के वाईफाई चार्ज और जूनियर स्कूल की क्षतिग्रस्त रेलिंग की मरम्मत की घोषणा की। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें