फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ठंड में फट रहीं पेयजल लाइनें, पाले से खराब हो रहीं फसलें

Fri, 22 Dec 2023 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट/पिथौरागढ़/चंपावत/लोहाघाट। लोगों ने कड़ाके की ठंड से राहत देने के लिए पालिका से नगर में अलाव जलाने की मांग की है। डीडीहाट यूथ सोसायटी ने नगर पालिका से नगर के मुख्य चौराहों में सुबह और शाम को अलाव जलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि डीडीहाट में सुबह, शाम का तापमान पांच डिग्री तक पहुंच रहा है। इस कारण निराश्रितों, राहगीरों, यात्रियों और छोटे व्यवसायियों को अलाव की जरूरत महसूस हो रही है। एसडीएम श्रेष्ठ गुनसोला ने ईओ नगर पालिका को नगर में शीघ्र ही अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इधर, पिथौरागढ़ में भी गिने चुने स्थानों पर ही अलाव जल रहा है। लोगों ने नगरपालिका से सभी प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने की मांग की है ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

चंपावत और लोहाघाट क्षेत्र में दिनों दिन तापमान में भारी गिरावट आने से ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। दिन में चटक धूप और सुबह शाम कड़ाके की ठंड से लोग बिमारियों की चपेट में आ रहे हैं। रात के समय तापमान शून्य से नीचे चला जा रहा है। प्रशासन की ओर से लोगों को ठंड से बचाने के लिए अलाव जलाए जा रहे हैं। पाले से जहां पेयजल लाइनें फट रही हैं। पाले से किसानों की फसलें खराब हो रही हैं। एडीओ उद्यान आशीष रंजन खर्कवाल ने बताया कि पाले से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। उप जिला अस्पताल की चिकित्साधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल ने लोगों को ठंड से बचाव करने, खानपान पर ध्यान देने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें