फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सलना इजड़ा पेयजल योजना में खराबी आने से इजड़ा गांव में पेयजल संकट

Fri, 23 Oct 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के इजड़ा गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। सलना-इजड़ा पेयजल योजना में खराबी आने के कारण पिछले पांच दिनों से गांव में पानी की आपूर्ति ठप है। नलों में पानी नहीं आने से ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों घास कटाई और अन्य जरूरी काम चल रहे हैं। ऐसे में पेयजल के लिए दूर-दराज के प्राकृतिक स्रोतों से पानी लाने में उनका काफी समय और श्रम खर्च हो रहा है। पेयजल संकट के कारण मवेशियों के लिए पानी जुटाना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीण राजू माहरा, प्रकाश चंद्र, सुमित सिंह, केदार सिंह, जगदीश चंद्र, पार्वती देवी और हीरा देवी आदि ने बताया कि सलना-इजड़ा पेयजल लाइन में आए दिन खराबी आने से ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने जल संस्थान से जल्द लाइन की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि शीघ्र आपूर्ति सुचारू नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने योजना की स्थायी मरम्मत और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन



सलना-इजड़ा पेयजल योजना में आई खराबी को ठीक करने के लिए विभागीय कर्मचारी जुटे हुए हैं। कर्मचारियों की ओर से पेयजल योजना को जल्द दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही जलापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। -प्रशांत वर्मा, अभियंता जल संस्थान, बाराकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें