फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पेयजल संकट

Mon, 03 Jun 2019 12:28 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
डीनापानी में टैंकर से पानी भरने के लिए लगी लोगों की भीड़। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही पानी का संकट भी बढ़ता जा रहा है। नगर के साथ ही गांवों में लोग पानी के संकट से परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में दूरदराज स्थित नौलों और धारों से पानी लाकर लोग प्यास बुझा रहे हैं वहीं मवेशियों के लिए पानी जुटाने में ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


जल संस्थान पुराने पंपों के सहारे शहर में जरूरत का आधा पानी सप्लाई कर पा रहा है। वहीं नरसिंहबाड़ी और हीराडुंगरी टैंक से लाभान्वित होने वाले वाले मोहल्लों के लोगों को एक दिन बाद पानी की आपूर्ति हो रही है। गर्मी के मौसम में शहर के अन्य क्षेत्रों में भी लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी सप्लाई करने में जल संस्थान सफल नहीं हो पा रहा है। 
रविवार को भी जल संस्थान ने शैल, कफड़खान, चितई, गधोली, घनेली, बाराकोट, खड़कूना, गुरुड़ाबांज, चितई पंत, रनमन, डीनापानी आदि इलाकों में टैंकर से पानी की सप्लाई की। ग्रामीण इलाकों में टैंकर पहुंचते ही पानी भरने के लिए लोगों का भीड़ लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें