फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल निगम कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया

Mon, 07 Jan 2019 10:42 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जल निगम कार्यालय पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
तीन माह से वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ से जुड़े कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जाता है वो कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।
विज्ञापन


सोमवार को कार्यकारिणी के आह्वान पर पिथौरागढ़ में निगम कर्मी कार्य बहिष्कार कर कार्यालय परिसर में धरने पर बैठकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि तीन माह से वेतन, पेंशन, पारिवारिक पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है।

इससे उनके समक्ष परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। कहा कि आर्थिक तंगी के चलते उन्हें हीन भावना का शिकार होना पड़ रहा है। इसके कारण वो अपने मूलभूत दायित्वों को वहन करने में भी असमर्थ हैं। इस मौके पर महासंघ के जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार चंद, सचिव अंबर सिंह, टीआर दुग्ताल, अरविंद, उमेद सिंह, बृजेश वल्दिया, गोविंद सिंह महर, प्रकाश सामंत, मदन भंडारी, कलावती देवी, आरआर दयाल, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें