फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रीम ईगल्स ने टिप टॉप वल्चर्स को 69-38 से दी शिकस्त

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में बास्केटबाल प्रतियोगिता में शामिल टीमों के खिलाड़ी। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पूर्व वित्तमंत्री स्व.प्रकाश पंत मेमोरियल बास्केट बाल लीग प्रतियोगिता शुरू हो गई है। एलएसएम पीजी कालेज पिथौरागढ़ में प्रतियोगिता का शुभारंभ गीता पंत और गौरव पंत ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन पांच मैच खेले गए। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच ड्रीम ईगल्स और टिपटॉप वल्चर्स के बीच खेला गया। इस मैच में ड्रीम ईगल्स ने टिप टॉप वल्चर्स को 69-38 के स्कोर से पराजित किया। पहले दिन प्रतियोगिता के आयोजन में हरीश दिगारी, प्रवीण रावल, मदन साही, सुभाष पांडेय, शुभम चौहान, केशर सिंह, योगेश कुमार, रवींद्र अधिकारी ने ऑफिशियल की भूमिका निभाई। हरीश सिंह, सूरज सिंह स्कोरर रहे।
जिला बास्केट बाल एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश महर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल छह टीमें भाग ले रही हैं। इसमें विभिन्न राज्यों से कुल 72 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन 20 अक्तूबर को होगा। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पंकज पांडेय ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा.डीएस पांगती, नितिन उप्रेती, पुष्कर सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह चुफाल, महेंद्र देउपा, रहबर, मितेश बोरा, विकेश थापा, किरन महर, सीएस पांडेय, पूनम महर, नीरज कोठारी, मोहित बिष्ट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें