फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक ही नहीं मानसिक क्षति भी पहुंचाता है नशा

विज्ञापन
पिथौरागढ़ डिग्री कालेज में आयोजित शिविर में मौजूद प्राध्यापक और छात्र-छात्रा। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संकल्प: नशामुक्त देव भूमि अभियान के तहत एलएसएम पीजी कालेज पिथौरागढ़ में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शिविर में उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिविजन मनोज कुमार द्विवेदी, उपजिलाधिकारी तुषार सैनी, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेश ढकरियाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी नवीन चंद्र पंत, एसआई सुशीला आर्या, पीएलवी प्रकाश चंद्र पांडे और निर्मला पांडे ने अपने-अपने विचार रखे। प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने कहा कि नशा व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से हानि पहुंचाता है।
कोई भी व्यक्ति नशे की गिरफ्त में न आए इसके लिए सभी को जागरूक होने और दूसरे लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने नशीले पदार्थों के व्यापार करने पर की जाने वाली कानूनी कार्रवाई से भी अवगत कराया। एडवोकेट मोहन सिंह के संचालन में आयोजित शिविर में महाविद्यालय के प्राचार्य डा.डीएस पांगती, नायब तहसीलदार मोहन गिरी, पीएलबी गीता बिष्ट सहित प्राध्यापक और छात्र-छात्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें