फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ शहर में नालियां बंद, लोगों की आबोहवा में घुल रही दुर्गंध

Fri, 27 Feb 2026 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भले ही नगर निगम बनने के बाद स्वच्छता के खूब दावे हो रहे हैं। नगर को प्रदेश भर में सफाई के लिए कागजों में अव्वल बनाया गया हो पर जमीनी हकीकत इससे उलट है। नगर में रास्तों और सड़कों की तो सफाई हो रही है लेकिन यहां के नालों और गधेरों में सालों से जमा कूड़े पर किसी की नजर नहीं पड़ रही है। यह कूड़ा गर्मी के मौसम में लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में कई नाले हैं जिनमें कूड़ा डाला जा रहा है। वर्षों से इन नालों में कूड़ा और गंदगी जमा है जो आसपास रहने वाले लोगों की दिक्कत बढ़ा रही है। संवाद टीम ने सफाई व्यवस्था के दावों की हकीकत जानने के लिए नगर के बीचोंबीच स्थित इन नालों की पड़ताल की।
कुजौली, धोबी घाट, डाट पुल के नालों में भारी मात्रा में कचरा जमा है इसकी सफाई से पूरी तरह हाथ पीछे खींचे गए हैं। पांडेगांव, रेडियो स्टेशन, एंचोली में भी यही हालात नजर आए। इन जगहों पर नालों में दो से तीन फुट तक गाद जमा है तो किनारे कूड़े के ढेर लगे हैं। इससे उठने वाली दुर्गंध से आसपास रहने वाले लोग परेशान हैं। गर्मी शुरू हो गई है और नालों में जमा कचरे पर अब तक किसी की नजर नहीं पड़ी है। ऐसे में बीमारी का खतरा भी बढ़ गया है। गंदगी से पटे ये नाले स्वच्छता के दावों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन

- नागरिक भी गंभीर नहीं, नालों को ही बना दिया कूड़ादान
नगर के बीच स्थित इन नालों की सफाई के लिए जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। कुछ स्थानीय लोग भी अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रहे हैं। नालों के आसपास जगह-जगह कूड़ेदान तो रखे गए हैं। हैरानी की बात है कि लोग इनमें कूड़ा न डालकर इसे नालों में फेंक रहे हैं।

बोले लोग
- सहकारी बैंक के आगे बनी नाली भी लंबे समय से चोक है इसकी सफाई नहीं की जा रही है। महात्मा गांधी तिराहे के पास भी लंबे समय से नाली में कचरा जमा है। नगर में हर जगह सफाई व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। - जगदीश धामी, पिथौरागढ़
- नगर निगम घर-घर कचरा एकत्र तो कर रहा है। नालों में सालों से जमा कचरे की सफाई नहीं की जा रही है। गर्मी में नालों में जमा कचरा बीमारी का कारण बनेगा। - करन खाती, पिथौरागढ़
- नगर की सड़कों से तो कूड़ा उठाया जा रहा है लेकिन गलियों और बड़े नालों की सफाई नहीं हो रही है। नालों में जमा कचरे से उठने वाली दुर्गंध से सभी परेशान हैं। - रवि शर्मा, पिथौरागढ़

कोट
- समय-समय पर नालों की सफाई की जाती है। खास तौर पर बारिश से पहले इनकी सफाई होती है। नगर में सफाई व्यवस्था की मजबूती के लिए नगर निगम गंभीरता से काम कर रहा है। - राजदेव जायसी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें