पिथौरागढ़ में ढोल-नगाड़ों की धुन पर मां उल्का देवी का डोला उठा। इस दौरान देव डांगरों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। डोला देर शाम मां उल्का देवी के परिसर में पहुंचा।
पिथौरागढ़ के सेरा गांव के खाल से जयकारों के बीच ढोल-नगाड़ों की धुन पर मां उल्का देवी का डोला उठा। इस दौरान देव डांगरों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। डोला देर शाम मां उल्का देवी के परिसर में पहुंचा।
इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। चैत्र नवरात्र की दशमी के दिन सेरा गांव के खाल में धुनी (अग्नि) के बीच देवतारी हुई। पुजारी रामा पुनेठा, कंचन पुनेठा ने विधि-विधान के साथ पूजा कराई।