फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आज से फिर शिविरों में रहेंगे डॉक्टर, मरीजों की बढ़ेगी मुश्किलें

Sun, 02 Aug 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के जिला अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए आगामी 17 अगस्त तक का समय चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। सोमवार तीन अगस्त से फिर विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके चलते जिला अस्पताल के कई विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी इन शिविरों में लगाई गई है।
विज्ञापन

पहले से ही चिकित्सकों की कमी का सामना कर रहे जिला अस्पताल पर इसका सीधा असर ओपीडी व्यवस्था पर पड़ेगा। डीडीहाट, बेड़ीनाग, धारचूला, गंगोलीहाट, कनालीछीना और मूनाकोट जैसे इलाकों में लगने वाले इन तीन-तीन दिवसीय शिविरों में फिजिशियन, सर्जन, बाल और अस्थि रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे।
जिले के साथ ही नेपाल के सीमावर्ती जिलों के लोग भी उपचार के लिए जिला अस्पताल पर निर्भर हैं। ऐसे में असुविधा से बचने के लिए आने से पहले मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सक की उपलब्धता की जानकारी लेना बेहतर रहेगा ताकि उन्हें बिना उपचार के बैरंग न लौटना पड़े।
विज्ञापन


....................

विशेष स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने से जिले के दूरस्थ क्षेत्रों को लाभ पहुंचेगा। जिला अस्पताल में तैनात दूसरे चिकित्सक मरीजों का इलाज करेंगे। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। -डॉ. डीपी सिंह, पीएमएस, जिला अस्पताल पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें