फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डीएम ने दिए छारछुम पुल के पास भूमि चयनित करने के निर्देश

Tue, 02 Jul 2024 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में भारत–नेपाल के मध्य तहसील धारचूला के छारछुम में निर्माणाधीन मोटर पुल के संबंध में बैठक हुई। जिला कार्यालय कक्ष में हुई बैठक में लोक निर्माण विभाग अस्कोट के सहायक अभियंता ने मोटर पुल के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने सशस्त्र सीमा बल, पुलिस, कस्टम, वन विभाग, आईबी के अधिकारियों से छारछुम मोटर पुल के समीप विभाग की चेक पोस्ट, चौकियां स्थापित करने के संबंध में जानकारी ली। एसएसबी और कस्टम के अधिकारियों ने बताया कि पुल निर्माण होने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से कम से कम एक प्लाटून कंपनी और कर्मचारियों के कार्यालय आदि के लिए भूमि की आवश्यकता होगी। वन विभाग ने संबंधित स्थान पर दो कमरों की आवश्यकता बताई। लोक निर्माण विभाग ने भी मोटर पुल के पास विभागीय स्टोर रूम के लिए जमीन की जरूरत बताई।
जिलाधिकारी ने मोटर पुल के पास निर्माण कार्य के लिए उपजिलाधिकारी धारचूला को भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उपजिलाधिकारी को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण करते हुए शासकीय भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, डीएफओ आशुतोष सिंह, एसडीएम सदर आशीष मिश्रा, एसडीएम धारचूला मंजीत सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें