फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धापा-मिलम मार्ग निर्माण में देरी पर डीएम नाराज

Wed, 13 Apr 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
डीएम नाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम एचसी सेमवाल ने धापा-मिलम मार्ग के निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जताई और निर्माण कार्य तेजी से करने को कहा है। इसके अलावा उन्होंने मुनस्यारी-जौलजीबी सड़क के चौड़ीकरण के समय प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के निर्देश दिए। डीएम ने मल्लाजोहार, रालम जाने वाले रास्ते को तत्काल ठीक करने को कहा। ताकि माइग्रेशन गांवों को लौट रहे लोगों को परेशानी न हो। माइग्रेशन गांवों में लोगों के पहुंचने तक सरकारी दुकानों में राशन भी मिलने लगे ऐसी व्यवस्था करने को कहा है।
विज्ञापन


डीएम ने एसडीएम वैभव गुप्ता से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। कहा कि स्वीकृत काम समय पर पूरे किए जाएं। बाद में डीएम ने लोगों से मुलाकात की। स्थानीय लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर अवैध खनन पर पूर्ण रोक लगाने, विकास कार्यों में हो रही अनियमितताओं की जांच कराने, नगर क्षेत्र की नालियों की मरम्मत करने की मांग की। बाद में डीएम ने दरकोट मंदिर के दर्शन किए। वहां चल रही भागवत कथा में शामिल हुए। दरकोट में स्थानीय पत्थरों को काटकर भव्य मंदिर बनाया गया है। डीएम ने मंदिर की वास्तुकला की तारीफ की। डीएम के साथ राजस्व उपनिरीक्षक देवेंद्र धपवाल, भाजपा नेता गोकर्ण मर्तोलिया, नत्थी राम, मान सिंह भंडारी, हिमांशु धर्मशक्तू, दीवान सिंह जेष्ठा आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें