फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 3000 मीटर दौड़ में सल्ट की दिया रावत रहीं प्रथम

Mon, 19 Jan 2026 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में सांसद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर योगाभ्यास करते ​खिलाड़ी। स्रोत: आयो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। केएनयू राजकीय इंटर काॅलेज और स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल महाकुंभ के तहत मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी की सांसद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें संसदीय क्षेत्र के 12 विधानसभाओं के अंडर-14 एवं 19 आयु वर्ग की बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि दायित्वधारी गणेश भंडारी, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता इंदर लुंठी, मनोज सिंह सामंत, रघुवीर चंद, क्रीड़ा अधिकारी अनूप सिंह बिष्ट और जिला खेल समन्वयक विक्रम सिंह दिगारी ने दीप जलाकर किया। समारोह में प्रशिक्षक रवि पांडे के नेतृत्व में बच्चों ने योग पर आधारित कार्यक्रम पेश किए। प्रतियोगिता के अंडर-14 की 60 मीटर दौड़ में सल्ट की लता जोशी पहले, द्वाराहाट की वैशाली त्रिपाठी दूसरे और पिथौरागढ़ की चांदनी तीसरे स्थान पर रहीं।
600 मीटर दौड़ में गंगोलीहाट की खुशबू जोशी, चंपावत की भावना रावत, अल्मोड़ा की विनीता क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-19 आयु वर्ग की 100 मीटर रेस में पिथौरागढ़ की नेहा धामी प्रथम, लोहाघाट की रियांशी द्वितीय और द्वाराहाट की अनुष्का फुलारा तृतीय रहीं। 800 मीटर में द्वाराहाट की कमल बिष्ट, रानीखेत की गायत्री बिष्ट और सल्ट की ललिता ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

3000 मीटर दौड़ में सल्ट की दिया रावत प्रथम, लोहाघाट की हिमानी राणा द्वितीय और पिथौरागढ़ की कंचन तृतीय रहीं। जिला युवा कल्याण अधिकारी जगदीश सिंह नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता 31 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिताएं आयोजित कराने में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक भट्ट, कुलदीप, हेमा पांडे, भूपेंद्र सिंह चौहान, मनोज वर्मा, मनीष जोशी, दीपक उप्रेती, दिनेश पाटनी, अर्जुन कुमार आदि शिक्षक सहयोग कर रहे हैं।

गायत्री और गैहना लंबी कूद में प्रथम
अंडर-14 लंबी कूद में रानीखेत की गायत्री, जागेश्वर की गरिमा मेर और चंपावत की गरिमा रावत क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर 19 लंबी कूद में चंपावत की गैहना महर प्रथम, द्वाराहाट की मानसी परिहार द्वितीय, जागेश्वर की भावना तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें