बंगापानी (पिथौरागढ़)। जय छिपलाकेदार क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को पहला मैच घांगली और बाता की टीम के बीच खेला गया। घांगली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 8 विकेट पर 88 रन बनाए। जवाब में बाता की टीम 53 ही रन बना पाई। मल्लिकार्जुन स्कूल मदकोट और शिलिंग के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में मल्लिकार्जुन स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 79 रन बनाए। जवाब में शिलिंग की टीम ने 6.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से तारेंद्र महर ने 19 गेंद में 41 रन बनाए। संवाद