फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पटाखों में झुलसी दिवाली की खुशियां, 68 लोग पहुंचे अस्पताल

Wed, 22 Oct 2025 09:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जिला अस्पताल में अवकाश के दिन इमरजेंसी में इलाज के लिए पहुंचे मरीज। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़/टनकपुर। पिछले साल की अपेक्षा इस बार दिवाली पर 40 फीसदी से अधिक पटाखे जले तो इसके नुकसान भी सामने आए हैं। कई जगहों पर लोग आतिशबाजी के दौरान झुलस गए। जिले भर में पटाखों से झुलसकर 68 लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। झुलसे लोगों में 50 से अधिक बच्चे शामिल हैं। हालांकि कोई भी गंभीर तरीके से नहीं झुलसा और सभी सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, मंगलवार और बुधवार को पटाखों से झुलसकर बच्चे, युवा, युवतियों सहित 68 लोग अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे। किसी के हाथ और पैर तो किसी का चेहरा पटाखों से झुलस गया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. आशु अवस्थी ने बताया कि संयोग से कोई भी गंभीर रूप से नहीं झुलसा। सभी का इलाज कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
इधर, टनकपुर में आतिशबाजी के दौरान दो लोग झुलस गए। बीते मंगलवार को दीपावली पर्व पर पटाखे जलाते समय मनिहारगोठ निवासी समीर हुसैन (21) की आंख में गंभीर चोट लग गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया। चोट गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया। सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में उसका इलाज चल रहा है। इसके अलावा ककराली गेट निवासी तुलसी (30) का आतिशबाजी के दौरान दायां हाथ झुलस गया। अस्पताल में इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


आतिशबाजी से हवा दूषित हुई तो बढ़ गए सांस के मरीज
आतिशबाजी से सीमांत जिले की हवा भी दूषित हुई है। इससे सांस के मरीज बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, अवकाश के बाद भी बुधवार को इमरजेंसी में 400 से अधिक लोग इलाज के लिए पहुंचे। अधिकांश लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इनमें बुजुर्गों की संख्या में अधिक रही। हालांकि बुधवार सुबह हुई बारिश के बाद आतिशबाजी के बाद वातावरण में फैला धुआं खत्म होने से चिकित्सकों के साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें