पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में कार्ड उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र का प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. विद्या सागर कापड़ी ने निरीक्षण किया। शनिवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. कापड़ी ने निरीक्षण के दौरान संस्थान में रह रहीं 11 बालिकाओं से वार्ता की।
पेयजल, स्वच्छता, भोजन कक्ष, शिक्षा व्यवस्था के साथ रचनात्मक गतिविधियों पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने संस्थान के कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। कहा कोविड संक्रमण को देखते हुए विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। संस्था की निर्मला पांडेय को संस्थान के अंदर भी कोविड नियमों का पालन कराने के निर्देश देते हुए बालिकाओं को योग ,सहित अन्य प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विशेष खान पान पर ध्यान देने की बात कही। निरीक्षण के दौरान सहायक समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी अंकुर जोशी ,हेमा कापड़ी, सुनीता शर्मा आदि मौजूद रहीं। (संवाद)