फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण

Fri, 15 Mar 2019 10:58 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ डिग्री कालेज में प्रस्तावित स्ट्रांग रूम के बारे में जानकारी लेते डीएम। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
लोक सभा चुनाव में जिले की चारों विधानसभाओं के लिए स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल लक्ष्मण सिंह महर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ को बनाया जाएगा। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे ने मतदान के बाद रखी जाने वाली ईवीएम एवं वीपी पैड के लिए बनाए जाने वाले स्ट्रांग रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी बैरिकेडिंग, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग नवीन जोशी को स्ट्रांग रूम की मैपिंग करते हुए सभी कार्य शुरू करने को कहा।

मशीनों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे पर्याप्त संख्या में आवश्यक स्थानों में लगाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त चारों विधानसभा की मतगणना के लिए स्थलों में बैरिकेडिंग एवं फर्नीचर आदि की व्यवस्थाओं की तैयारी अभी से करने को कहा। उन्होंने उपजिला निर्वाचन अधिकारी आरडी पालीवाल को स्वयं भी समय-समय पर स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल पर आकर कार्यों का निरीक्षण करते हुए निर्वाचन आयोग की ओर से दिए गए निर्देशों के अनुरूप स्ट्रांग रूम तैयार कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा पिथौरागढ़ तुषार सैनी, प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डीएस पांगती, नोडल बैरिकेडिंग व्यवस्था नवीन जोशी, सहायक अभियंता हरीश बथियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें