फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव बहिष्कार की सूचना पर डीएम पहुंचे डूंगरा, पाभें

Fri, 15 Mar 2019 10:55 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
डूंगरा में ग्रामीणों से वार्ता करते डीएम। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की सूचना के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने डूंगरा, पाभें गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों से वार्ता की।
विज्ञापन


डीएम ने ग्रामीणों से वार्ता कर 11 अप्रैल को संपन्न होने वाले लोकसभा निर्वाचन में मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने के लिए प्रेरित किया। विगत दिनों ग्रामीणों ने सड़क की समस्या हल न होने के कारण मतदान का बहिष्कार करने की सूचना दी थी। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि ग्राम पांभें से डूंगरा तक सड़क  पर कई जगह गड्ढे और मिट्टी जमा होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने चंडाक से चमाली मार्ग के अंतर्गत उनके गांवों को सड़क से जोड़ने की मांग की। इस पर डीएम ने अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई को एक सप्ताह के भीतर गड्ढे भरने के साथ ही सड़क को ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक अभियंता कविंद्र गड़िया को काम पूरा करने को कहा।  क्षेत्रीय पटवारी से एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट लिखित में देने को कहा है। लोनिवि के ईई सुनील कुमार ने बताया कि पूर्व में दो किमी सड़क काटी जा चुकी है। शेष पांच किमी सड़क कटिंग हेतु वन भूमि के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के कारण कोई भी नए कार्य शुरू नहीं किए जा सकते हैं। आचार संहिता समाप्ति के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान डीएम ने डूंगरा के प्राथमिक पाठशाला मतदेय स्थल का भी निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान उपजिलाधिकारी तुषार सैनी, ग्राम प्रधान धारीजोशी लक्ष्मण सिंह, पाभें राजेश कुमार, डूंगर रेखा बोरा, पूर्व जिपं अध्यक्ष विरेंद्र बोरा, पुष्कर सिंह बोरा समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें