फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भारत-नेपाल के साहित्यिक संबंधों पर परिचर्चा

Sat, 23 Dec 2023 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय काव्योत्सव में मौजूद मित्र राष्ट्र नेपाल के अति​थि। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। हीरा देवी भट्ट सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय काव्योत्सव शुरू हो गया है। पहले दिन काव्यशास्त्र और भारत नेपाल के साहित्यिक संबंधों पर परिचर्चा हुई।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित काव्योत्सव में सुदूर पश्चिम नेपाल के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता राजेंद्र सिंह रावल और उनके साथ आए लोगों का स्वागत किया गया। आयोजन समिति के निदेशक डाॅ. पीतांबर अवस्थी, अध्यक्ष मंजुला अवस्थी, संयोजक रेखा जोशी, बाल साहित्यकार ललित शौर्य और साहित्यकार युवा कवि नीरज चंद्र जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया गया।
इस दौरान काव्यशास्त्र और भारत नेपाल के साहित्यिक संबंधों पर परिचर्चा की गई। परिचर्चा में राजेंद्र रावल, वरिष्ठ पत्रकार बीडी कसन्याल, दिनेश पंत, पीतांबर अवस्थी ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. परमानंद चौबे ने की। मंच संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा जोशी और ललित शौर्य ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डाॅ. आनंदी जोशी, प्रकाश जोशी, दिनेश भट्ट, किशोर पाटनी, डाॅ. दीप चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार भक्तदर्शन पांडेय, लक्ष्मी आर्या, आशा सौन, अनीता जोशी, गोविंद बिष्ट, वरिष्ठ नेपाली साहित्यकार हेमबाबू लेखक, दशरथ चंद नगरपालिका बैतड़ी के मेयर पुष्करराज जोशी लक्खा भाई, नेपाली साहित्यकार कैलाश पांडे, कृष्ण सिंह पेला, गणेश नेपाली सहित कई कवि और साहित्यकार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें