फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: आपदा पीड़ितों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, विस्थापन की मांग; 84 परिवार अभी भी झेल रहे दर्द

Fri, 02 Aug 2024 01:28 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद

सार

धारचूला ग्राम पंचायत छलमाछिलासो के ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप छूटे हुए आपदा पीड़ितों का जल्द सुरक्षित स्थान पर विस्थापन किए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला ग्राम पंचायत छलमाछिलासो के ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप छूटे हुए आपदा पीड़ितों का जल्द सुरक्षित स्थान पर विस्थापन किए जाने की मांग उठाई है।

ग्राम प्रधान पूजा वर्मा ने बताया कि वर्ष 2016-17 की भीषण आपदा में गांव के 136 परिवार आपदा की जद में आ गए थे। वर्ष 2019 में प्रशासन ने 136 परिवारों के विस्थापन की सूची तैयार की। इसमें से महज 52 परिवारों को प्रशासन ने विस्थापित किया। उन्होंने बताया कि छूटे 84 परिवार अब भी आपदा का दर्द झेल रहे हैं।
विज्ञापन


ये पढ़ें- पहाड़ की पीड़ा: घायल महिला को 12 किमी पीठ में लादकर सड़क तक पहुंचाया, फिर वाहन से अस्पताल भेजा; ग्रामीण परेशान
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले चार साल से छूटे हुए परिवार विद्यालय, पंचायत और मिलन घर में रहने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने मामले में एसडीएम मंजीत सिंह से उचित कार्यवाही किए जाने की मांग उठाई है। ज्ञापन देने वालों में संदीप वर्मा, जितेंद्र वर्मा, किशोर वर्मा, राजेंद्र वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें