फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: एएमए को निलंबित करने की कार्रवाई से डिप्लोमा इंजीनियर नाराज, डीएम को दिया ज्ञापन; चेतावनी दी

Thu, 04 Jul 2024 05:00 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ जिला पंचायत के प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी के निलंबन की कार्रवाई से डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ में आक्रोश है। महासंघ का कहना है कि अपर मुख्य अधिकारी अनिल जोशी पर एकतरफा कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
एएमए पर कार्रवाई से डिप्लोमा इंजीनियर नाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

पिथौरागढ़ जिला पंचायत के प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी के निलंबन की कार्रवाई से डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ में आक्रोश है। महासंघ का कहना है कि अपर मुख्य अधिकारी अनिल जोशी पर एकतरफा कार्रवाई की गई है। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर निलंबन वापस नहीं लेने पर पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

बृहस्पतिवार को उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारी और तमाम विभागों में कार्यरत अभियंताओं ने कलक्ट्रेट में डीएम रीना जोशी को ज्ञापन दिया। अभियंताओं ने कहा कि पिथौरागढ़ जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अनिल जोशी के खिलाफ जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा की शिकायत पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा के पति और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र बोहरा ने फोन पर अपर मुख्य अधिकारी के साथ अभद्रता और उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में महासंघ ने जिला पंचायत अध्यक्ष के पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर दर्ज कराने के बाद भी इस पूरे मामले में कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Champawat News: ट्रैफिक शाखा ने तीन सूत्री मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, जताया रोष; चेतावनी दी
विज्ञापन


इस मामले में एकतरफा कार्रवाई करते हुए प्रभारी एएमए को निलंबित करना गलत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों से प्रत्यक्ष रूप से महासंघ के सदस्य जुड़े हैं। इस प्रकार भेदभाव किया गया तो प्रदेश के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। महासंघ के पदाधिकारियों ने एसपी रेखा यादव से भी मुलाकात की। इस मौके पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आकाश झिंझानिया, प्रदीप नेगी, दीपक कुमार, नीरज ओली, नीरज गिरी, पंकज राणा, मनोज खाती, मनीष पंत, सीएम चन्याल, महिपाल डोभाल, प्रकाश जोशी, गुंजन बोरा, ममता पांडेय, शालू प्रजापति, तनुजा तिवारी, प्रदीप बसेड़ा, हेम आर्या, गिरीश जोशी, दिनेश पांडेय सहित कई अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें