फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीहाट में लगा डिजिटल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। कोरोना की दूसरी अनियंत्रित लहर को देखते हुए राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र डीडीहाट को एक डिजीटल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट और पांच आक्सीजन कंस्ट्रेटर दिए हैं। कुमाऊं के पहाड़ी जिलों में लगने वाला यह पहला डिजीटल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट है। इसके लिए कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने उनका आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

मंगलवार को कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने सीएचसी डीडीहाट में कोविड मरीजों के लिए एक डिजीटल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट और पांच ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर का शुभारंभ किया। इस ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट से एक समय 20 कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन दी जा सकेगी। यह प्लांट हवा से आक्सीजन को लेकर मरीजों को ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करेगा। सीएचसी डीडीहाट की पहली और दूसरी मंजिल को कोविड सेंटर के रूप में बदला जा रहा है। अस्पताल आने वाले अन्य मरीजों का उपचार पुराने सीएचसी भवन में किया जाएगा। कुमाऊं के पहाड़ी जिलों में लगने वाला यह पहला डिजिटल आक्सीजन जनरेशन प्लांट है। इस प्लांट से ऑक्सीजन सिलिंडरों को भरा जाएगा। प्लांट के लगने से सीमांत क्षेत्र में कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। कैबिनेट मंत्री चुफाल ने कहा कि प्लांट के लिए उनकी तीन दिन पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से बात हुई थी। उन्होंने इसके लिए उनका आभार प्रकट किया है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख बबीता चुफाल, नगर पालिका अध्यक्ष कमला चुफाल, हरेंद्र चुफाल, बीएस देऊपा, लोकेश भड़, डां.बीएस मेहरा, डॉ.कमलेश खाती, संजय चुफाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो विवरण-18पीटीएच12पी- कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल डिजीटल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट सीएचसी को देते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें