डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट क्षेत्र के मुख्य मार्ग और आंतरिक मार्गों की दशा जल्द सुधरेगी। सुधारीकरण के लिए प्रांतीय खंड लोनिवि ने तीन करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृति प्रदान कर दी है।
प्रांतीय खंड लोनिवि को शासन ने डीडीहाट-थल मोटर मार्ग, ओगला-डीडीहाट मोटर मार्ग, थल-पमतोड़ी-भातड़ मोटर मार्ग, थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तीन करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
लोनिवि के सहायक अभियंता सरफराज आलम ने बताया कि ओगला से डीडीहाट होते हुए थल तक 34 किमी में अधिकतर स्थान पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए क्रैश बैरियर, केट आई, दूरी मापन सहित क्षतिग्रस्त पैरापिट का निर्माण किया जाएगा। डीडीहाट-थल मोटर मार्ग पर कई दुर्घटनाएं होने से इस सड़क को दुर्घटना से मुक्त कराने के लिए लोनिवि ने शासन को सड़क सुरक्षा के लिए धनराशि की मांग की थी जिसकी स्वीकृति मिल गई है।
कोट
ओगला से थल तक मोटर मार्ग को दुर्घटना मुक्त कराने के लिए यह धनराशि उपलब्ध कराई गई है। भातड़-पमतोड़ी-थल मोटर मार्ग पर भी क्रैश बैरियर लगाकर दुर्घटना मुक्त बनाया जाएगा। - बिशन सिंह चुफाल विधायक।